{"vars":{"id": "130921:5012"}}

MGKVP Exams Update: बी.कॉम 3rd सेमेस्टर परीक्षा स्थगित, 6 दिसंबर की बीए और बीएससी परीक्षाएं अब मानविकी संकाय में

Varanasi : 6 दिसंबर को सहायक अध्यापक परीक्षा के कारण काशी विद्यापीठ ने बीए और बीएस–सी की परीक्षाओं का केंद्र हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज से बदलकर मानविकी संकाय कर दिया। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की कंपनी लॉ परीक्षा स्थगित की गई है, नई तिथि जल्द घोषित होगी। अन्य परीक्षाएं यथावत होंगी।

 

Varanasi : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 06 दिसंबर को हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज में सहायक अध्यापक परीक्षा आयोजित होने के कारण महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातक की निर्धारित परीक्षाओं के केंद्र में बदलाव किया है।

मानविकी संकाय में शिफ्ट होंगी बी.ए. और बी.एस-सी. की परीक्षाएं

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 06 दिसंबर को बी.ए. एवं बी.एस-सी. तृतीय और पंचम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं काशी विद्यापीठ परिसर स्थित मानविकी संकाय में आयोजित की जाएंगी।

- प्रथम पाली: प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक

- द्वितीय पाली: अपराह्न 02:00 से 04:00 बजे तक

उन्होंने स्पष्ट किया कि 06 दिसंबर को हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज में काशी विद्यापीठ की कोई परीक्षा नहीं होगी।

बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित

काशी विद्यापीठ के सम्बद्ध महाविद्यालयों में 06 दिसंबर को प्रस्तावित बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर (मेजर – कम्पनी लॉ) की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि:

- नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

- अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय और पाली में ही आयोजित होंगी।

परीक्षा केंद्र परिवर्तन और परीक्षा स्थगन की यह सूचना छात्रों के हित में जारी की गई है ताकि कोई भी परीक्षार्थी असमंजस में न पड़े।