{"vars":{"id": "130921:5012"}}

MGKVP ने जारी किया प्रैक्टिकल एग्जाम टाइम-टेबल, जानें कब होगी आपकी परीक्षा

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक एवं स्किल डेवलपमेंट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर (रसायन विज्ञान) की प्रायोगिक परीक्षा 10 और 11 अगस्त को प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित होगी।

वहीं, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित एम.लिब.आई.एस.सी. एवं बी.लिब.आई.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विभाग में आयोजित की जाएगी। विभाग के समन्वयक प्रो. शिवराम वर्मा ने इसकी जानकारी दी।

इसके अलावा, मुख्य परिसर, गंगापुर परिसर एवं एनटीपीसी परिसर में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर स्किल डेवलपमेंट की परीक्षा 19 एवं 20 अगस्त को आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।