{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी आ रहे कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया, 30 अगस्त को होगा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रमोशन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट 30 अगस्त को वाराणसी पहुंचेगी। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा समेत टीम काशी में फैंस से रूबरू होगी। फिल्म का ट्रेलर और ‘दो नंबरी’ गाना पहले ही चर्चा में है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

वाराणसी: मिर्जापुर: द मूवी की टीम वारामसी में अपने फिल्म का प्रमोशन करने आने वाली है। पटना में प्रमोशनल इवेंट के बाद फिल्म की स्टारकास्ट 30 अगस्त को वाराणसी पहुंचेगी। कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित यानी अली फजल और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की टीम वाराणसी में फैंस से रूबरू होगी।

30 अगस्त को काशी पहुंचेगी ‘मिर्जापुर’ की टीम

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी का उत्तर प्रदेश से खास जुड़ाव रहा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले वाराणसी में प्रमोशन को लेकर फैंस में खास उत्साह है। टीम यहां दर्शकों से बातचीत करेगी और फिल्म का प्रमोशन करेगी।

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की मौजूदगी इस इवेंट को और खास बनाने वाली है। ‘मिर्जापुर’ के इन किरदारों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है और लंबे समय से दर्शक इन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर के बाद बढ़ा फिल्म का क्रेज

फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया गया था। ट्रेलर में सत्ता की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की उसी दुनिया की झलक देखने को मिली, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है।

फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब वाराणसी में होने वाला प्रमोशनल इवेंट फिल्म के रिलीज से पहले इसके प्रमोशन को और जोर देगा।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। वाराणसी में 30 अगस्त का प्रमोशनल इवेंट रिलीज से पहले ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ा आकर्षण बनने वाला है।