{"vars":{"id": "130921:5012"}}

काशी विद्यापीठ और नांदी फाउंडेशन के बीच MOU, छात्रों को मिलेगा मुफ्त रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में विश्वविद्यालय और नांदी फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए ‘द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम’ नि:शुल्क संचालित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन और नांदी फाउंडेशन के बीच 20 अगस्त को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशन में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से वित्त अधिकारी हरी शंकर मिश्रा और नांदी फाउंडेशन की ओर से चीफ स्किल्स ऑफिसर डॉ. राधा वरदराजन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

छात्रों को मिलेंगे कई तरह के कौशल प्रशिक्षण

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को रोजगार और करियर निर्माण के लिए आवश्यक विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से—

- कम्युनिकेशन स्किल्स

- सॉफ्ट स्किल्स

- लाइफ स्किल्स

- डोमेन स्किल्स

शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाना और उनके करियर निर्माण में मदद करना है।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

एमओयू कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल तथा आउटरीच के निदेशक प्रो. संजय उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें करियर की दिशा तय करने और रोजगार के अवसरों के लिए खुद को तैयार करने में सहायता मिलेगी।