नितिन नवीन ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Apr 29, 2026, 12:10 IST
मिर्जापुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पवित्र विंध्याचल धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
नितिन नवीन के पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। विंध्याचल पहुंचते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अटल चौराहा समेत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बैनरों के साथ जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ता नारे लगाते हुए और उत्साह से उनका अभिनंदन कर रहे थे।