13 अगस्त को MGKVP से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 12 स्वागत पॉइंटों पर होगी पुष्पवर्षा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे मुख्य अतिथि
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यात्रा के मार्ग में बनाए गए 12 स्वागत पॉइंटों पर पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि तिरंगा यात्रा का संयोजक मधुकर चित्रांश को बनाया गया है, जबकि साधना वेदांती, मधुप सिंह और बृजेश चौरसिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। इसमें भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी, आर्किटेक्ट, डॉक्टर, शिक्षक और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए।
काशी विद्यापीठ से शुरू होगी यात्रा
तिरंगा यात्रा की शुरुआत काशी विद्यापीठ के गेट नंबर-3 से होगी। यहां एक विशाल मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है। मंच की व्यवस्था की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर, पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय और अखिलेन्द्र सिंह सनी को सौंपी गई है।
यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए ब्लॉकवार पेयजल और बिस्कुट की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी देवेंद्र मौर्य और महेंद्र सिंह गौतम के संयोजन में रहेगी। कार्यक्रम के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रमील पाण्डेय, आईटी संयोजन पंकज चतुर्वेदी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कुशाग्र श्रीवास्तव और अभिषेक श्रीवास्तव संभालेंगे।
12 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत
तिरंगा यात्रा के मार्ग पर 12 स्वागत पॉइंट बनाए गए हैं। यहां यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। अलग-अलग स्थानों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
-
काशी विद्यापीठ गेट के सामने – दीपक जायसवाल
-
मलदहिया चौराहा, विनायक प्लाजा पिछला गेट – आर.के. चौधरी एवं अभिनव पाण्डेय
-
महावीर टेक्सटाइल – अरुण गुप्ता एवं गुलशन कपूर
-
यूनिक एकेडमी चौराहा, लोहा मंडी – आर.एस. भाटिया एवं जयदीप सिंह
-
मलदहिया पेट्रोल पंप – मनीष गुप्ता
-
रेमंड शोरूम के पास – सिद्धार्थ एवं मनोज
-
काशी अनाथालय – रजनीश कनौजिया
-
फल विक्रेता पॉइंट – दिलीप सोनकर
-
लहुराबीर चौराहा – अशोक यादव एवं पार्षद श्रवण गुप्ता
-
प्रदीप होटल – प्रदीप सिंह एवं राजेंद्र 'दाढ़ी'
-
महाराजा फूड कॉर्नर – विकास चौधरी 'चीकू'
-
संपूर्णानंद गेट – राकेश शर्मा, अशोक पटेल एवं राहुल सिंह
व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा के लिए फूलों की पंखुड़ियों और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था राकेश जायसवाल और उनकी टीम द्वारा की जाएगी। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी प्रभारियों से आपसी समन्वय बनाकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर वाजपेयी, प्रमुख व्यवसायी आर.के. चौधरी, अजीत सिंह बग्गा, रमेश भारद्वाज, चंद्रनाथ मुखर्जी, राकेश जैन, पूजा दीक्षित, पवन कुमार अग्रवाल, सतीश मिश्रा, रोटेरियन संजय अग्रवाल और डॉक्टर अशोक राय समेत कई लोग मौजूद रहे।