{"vars":{"id": "130921:5012"}}

‘खेलो इंडिया’ के तहत काशी विद्यापीठ में शपथ कार्यक्रम, नियमित खेल गतिविधियों पर जोर

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय में रविवार को ‘खेलो इंडिया’ के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज विज्ञान संकाय के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. मो. आरिफ ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. सुधीर शुक्ला ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग खेलों और शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। इसका असर युवाओं के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान समाज विज्ञान संकाय के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने खेलों को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. राजेश पाल, प्रो. भारती रस्तोगी, प्रो. अंकिता गुप्ता, डॉ. पारस नाथ मौर्य, डॉ. विजय रंजन, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. चन्द्रशेखर, डॉ. संजय कुमार सोनकर, डॉ. ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, डॉ. विजय सिंह, डॉ. चंद्र किशोर मणि पाण्डेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।