काशी में PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो, 14 KM तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 40 हजार महिलाओं से करेंगे संवाद
Apr 26, 2026, 09:29 IST
नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री काशी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो कर सकते हैं। भाजपा ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और रोड शो का प्रारंभिक रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है।
29 अप्रैल को होगा विशाल रोड शो
भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का रोड शो 29 अप्रैल की सुबह 8 बजे के बाद बरेका (BLW) से शुरू होगा और श्री काशी विश्वनाथ धाम में समाप्त होगा।
करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को काशी का अब तक का सबसे लंबा रोड शो माना जा रहा है।
पांच जगह होगा स्वागत
भाजपा ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पांच प्रमुख स्वागत प्वाइंट तय किए हैं। पार्टी की योजना है कि इन स्वागत स्थलों की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाए।
40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे PM
प्रधानमंत्री 28 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद वे बरेका ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे।
महिला संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रही हैं। जिलेभर से महिलाओं को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी संगठन पदाधिकारियों को दी गई है।
बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम
कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे।
यह रहेगा संभावित रोड शो रूट
भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का रोड शो इस रूट से गुजर सकता है:
बरेका (BLW)
लहरतारा
पुलिस लाइन
चौकाघाट
लहुराबीर
मैदागिन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
बंगाल चुनाव से भी जोड़ा जा रहा दौरा
29 अप्रैल को ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान भी होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का काशी रोड शो बंगाल के मतदाताओं को भी राजनीतिक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।