{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Power Cut : वाराणसी के इन तीन फीडरों की बिजली आज रहेगी गुल, जानें टाइमिंग

 
वाराणसी। शहर में हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को अलग-अलग समय पर तीन फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने इसके लिए शटडाउन लेने का निर्णय लिया है।

इन फीडरों पर रहेगा असर

बिजली विभाग के अनुसार, डाफी फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। सुंदरपुर फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली कटौती होगी। अमरा फीडर से दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

मरम्मत कार्य के चलते लिया गया शटडाउन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन की मरम्मत और रखरखाव के लिए यह शटडाउन जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या बड़ी समस्या से बचा जा सके।