Power Cut : वाराणसी के इन इलाकों में आज 3 घंटे बिजली रहेगी गुल
Nov 3, 2025, 10:10 IST
वाराणसी। शहर में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार चार उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई (Power Cut) बंद रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है।
जानकारी के मुताबिक, दौलतपुर उपकेंद्र के भक्तिनगर क्षेत्र, उदयपुर उपकेंद्र के सोएपुर फीडर, पन्नालाल पार्क उपकेंद्र के एमए रोड फीडर, और पांडेयपुर उपकेंद्र के लालपुर व पहाड़िया फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिकारियों के अनुसार, यह बंदी रखरखाव और लाइन सुधार कार्यों के चलते की जा रही है। निर्धारित समय के बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक तैयारियां कर लें और बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।