{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Power Cut : वाराणसी के इन इलाकों में आज 2 घंटे बत्ती रहेगी गुल

 
वाराणसी। नगर निगम उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में गुरुवार को मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव के लिए शटडाउन लिया जा रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर तीन फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार, सिगरा फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद बैंक कॉलोनी फीडर से दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। वहीं, जय प्रकाश नगर फीडर से दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।