{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में चार घंटे बिजली बंद, गंगापुरी कॉलोनी और डिहवा फुलवरिया समेत कई इलाके प्रभावित
 

 

वाराणसी। कोटवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी महेशपुर फीडर के इलाकों में गुरुवार, 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान फीडर की 11 केवी लाइन पर सुरक्षा के लिए गार्डिंग का काम किया जाएगा।

नगरीय विद्युत वितरण खंड, मडौली के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चार घंटे के इस शटडाउन का असर गंगापुरी कॉलोनी, डिहवा फुलवरिया और नूरुद्दीन शाहिद समेत महेशपुर फीडर से जुड़े अन्य इलाकों में पड़ेगा।

विद्युत निगम ने शटडाउन से होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।