{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस से 3 युवतियां और ग्राहक गिरफ्तार
 

 

वाराणसी I पवित्र नगरी काशी में एक बार फिर अनैतिक गतिविधियों का काला सच सामने आया है। धर्मनगरी की छवि को धूमिल करने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। सीपी संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापेमारी की।

एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने गेस्ट हाउस के एक कमरे में छापा मारा, जहां तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर ही सभी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी अपूर्वा पांडेय ने बताया कि एक कॉलर ने हेल्पलाइन पर सूचना दी थी कि विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे रैकेट की पुष्टि हुई। गेस्ट हाउस के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अब पूरे सिंडिकेट की गहन जांच में जुटी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह रैकेट अकेला था या इससे जुड़े अन्य ठिकाने भी हैं। साथ ही युवतियों के साथ धोखाधड़ी, जबरदस्ती या दलाली जैसे अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ख़बर अपडेट की जा रही है...