DCP प्रमोद कुमार की कलाई पर सजी राखी, ग्रूट गार्जियन की बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन
वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एनजीओ ग्रूट गार्जियन की बच्चियों ने पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आत्मीय और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
राखी बांधने के बाद पुलिस उपायुक्त ने सभी बच्चियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का पर्व है।
DCP प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रूट गार्जियन एनजीओ के प्रतिनिधियों ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ और आपसी सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।