{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में सीवर लाइन के अंदर मिलीं बालू से भरी बोरियां, नगर निगम ने साजिश का जताया शक, FIR दर्ज

वाराणसी। शहर के कई इलाकों में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा, प्लाई और प्लास्टिक जैसी सामग्री मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। नगर निगम के मुताबिक, शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत करीब आधा दर्जन वार्डों की मुख्य सीवर लाइनों में इस तरह की सामग्री मिली है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि सीवर लाइन को जानबूझकर जाम कर सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो कराने की कोशिश की गई।

शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियो के पास मौके का निरीक्षण किया। बताया गया कि शुक्रवार रात सीवर लाइन की सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू बरामद हुई। नगर निगम का कहना है कि मुख्य सीवर लाइन के अंदर इस तरह बालू से भरी बोरियां मिलना सामान्य स्थिति नहीं है और प्रथम दृष्टया यह किसी सुनियोजित गतिविधि की ओर इशारा करता है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि निचले इलाकों से पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नगर निगम को लेकर जलभराव की भ्रामक तस्वीरें और वीडियो भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

नगर निगम प्रशासन अब मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है, ताकि सीवर लाइनों में सामग्री डालने वाले लोगों की पहचान की जा सके। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि सरकारी संपत्ति और सीवर व्यवस्था के साथ इस तरह की छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नगर निगम को सूचित करें।

भेलूपुर थाने में दी गई तहरीर

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता, जोन-2 की ओर से भेलूपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। तहरीर में शिवाला वार्ड संख्या-75 के रत्नाकर पार्क के पास अग्रवाल रेडियो के निकट मुख्य सीवर लाइन की सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में बालू से भरी बोरियां मिलने का उल्लेख किया गया है।

नगर निगम ने आरोप लगाया है कि मुख्य सीवर लाइन को जाम कर जलकल विभाग और शहर की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीवर लाइन में यह सामग्री किसने और कब डाली।

मौके पर उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सुरेश चौरसिया, चंद्रनाथ मुखर्जी, मदनमोहन तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।