{"vars":{"id": "130921:5012"}}

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने सत्यम मिश्र, UP में पांच PCS अधिकारियों के तबादले
 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी नगर पद पर तैनात सत्यम मिश्र को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

सत्यम मिश्र अब विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे। विश्व भूषण मिश्र, जो उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, का हाल ही में तबादला किया गया था। उन्हें अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले
सत्यम मिश्र: अपर जिलाधिकारी नगर, प्रयागराज से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, वाराणसी।
मंगलेश दुबे: सहायक चकबंदी आयुक्त, प्रयागराज (प्रतीक्षारत) से अपर जिलाधिकारी नगर, प्रयागराज।
अरविंद कुमार द्विवेदी: अपर जिलाधिकारी न्यायिक, फिरोजाबाद से संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण।
सीमा पाण्डेय: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी से अपर जिलाधिकारी न्यायिक, फिरोजाबाद।
अभय कुमार पाण्डेय: कानपुर विकास प्राधिकरण (वेटिंग) से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कासगंज और फिर कानपुर विकास प्राधिकरण।

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।