{"vars":{"id": "130921:5012"}}

काशी विद्यापीठ में 26 अक्टूबर को शूटिंग और वॉलीबॉल टीम का चयन, खिलाड़ियों को लाने होंगे ये दस्तावेज

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की क्रीड़ा परिषद की ओर से विश्वविद्यालय परिसर की शूटिंग (महिला एवं पुरुष) और वॉलीबॉल (महिला) टीम का चयन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर सहित एनटीपीसी, गंगापुर और भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

शूटिंग का चयन सुबह 11 बजे, वॉलीबॉल का दोपहर 3 बजे

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि शूटिंग टीम के लिए चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जबकि महिला वॉलीबॉल टीम का चयन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।

यह चयन सत्र 2026-27 की अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

चयन के लिए जरूरी होंगे ये दस्तावेज

डॉ. ऊर्जस्विता सिंह के अनुसार, खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी।

- अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता 2026-27 का पात्रता प्रपत्र (Eligibility Proforma)

- हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र

- इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र

- अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र

- फीस रसीद

- आधार कार्ड

- अपार आईडी (APAAR ID)

- चार पासपोर्ट साइज फोटो

अधिक जानकारी के लिए क्रीड़ा परिषद से करें संपर्क

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शूटिंग और वॉलीबॉल टीम के चयन से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक औपचारिकताओं के लिए खिलाड़ी डॉ. राधेश्याम राय, प्रभारी शूटिंग एवं वॉलीबॉल, से क्रीड़ा परिषद में संपर्क कर सकते हैं।