{"vars":{"id": "130921:5012"}}

सास की चिता सजाने गया दामाद बना मगरमच्छ का शिकार, 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार बोला- यह हादसा नहीं...

 
गोंडा में सरयू नदी किनारे एक दर्दनाक घटना में मगरमच्छ के हमले से युवक की मौत हो गई। युवक का शव करीब 24 घंटे बाद नदी में उतराता मिला। घटना के बाद परिवार ने इसे सिर्फ हादसा मानने से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई है, जो Greater Noida के परी चौक क्षेत्र में रहते थे। दीपक अपनी सास के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा आए थे।

हाथ धोते समय मगरमच्छ ने किया हमला

बताया गया कि बुधवार दोपहर सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दीपक चिता सजाने के लिए खूंटा गाड़ रहे थे। इसके बाद वह हाथ धोने नदी किनारे पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही दीपक पानी के पास पहुंचे, तभी अचानक एक मगरमच्छ नदी से बाहर आया और उनका सिर जबड़े में दबाकर पानी में खींच ले गया। आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए उनकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक मगरमच्छ उन्हें गहरे पानी में ले जा चुका था।

24 घंटे बाद मिला शव

घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे बाद दीपक का शव नदी में उतराता मिला। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

डॉक्टर Aditya Gaur के अनुसार युवक की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई। शव के गले और पेट के पीछे मगरमच्छ के 5-6 दांतों के निशान मिले हैं। दाहिने हाथ को भी मगरमच्छ ने बुरी तरह काटने की कोशिश की थी।

भाई ने जताई साजिश की आशंका

दीपक के छोटे भाई Badal ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दीपक ने छह साल पहले गांव की रहने वाली रेखा से लव मैरिज की थी।

भाई का आरोप है कि स्थानीय लोगों को पहले से पता था कि उस इलाके में मगरमच्छ रहते हैं, फिर भी दीपक को नदी किनारे काम करने भेजा गया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बाहर का हो, उसे ऐसे खतरनाक इलाके की जानकारी कैसे होगी।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

दीपक की पत्नी रेखा और उनकी चार साल की बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की मां Vimla Devi ने कहा कि बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा कि मुआवजे की राशि दीपक की बेटी के नाम की जाए ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके।

पुलिस ने क्या कहा

Chandan Kumar ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने अयोध्या में अंतिम संस्कार किया है। मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।