{"vars":{"id": "130921:5012"}}

माइक्रोटेक कॉलेज में छात्रों ने खोजे समस्याओं के टेक्नोलॉजी समाधान, Startup Ideas ने भी बटोरी तारीफ

 

Varanasi : माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जौनपुर–वाराणसी के संकट मोचन कैंपस में आयोजित दो दिवसीय SIH 2026 Innovation & Entrepreneurship Festival 2026 का सफल समापन हुआ। 18 सितंबर को InnoHack 3.0 – IT Hackathon 2026 और 19 सितंबर को Startup Forge 1.0 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, उद्यमिता, नेतृत्व और टीमवर्क के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना था। दोनों दिनों में विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी प्रोजेक्ट, नए विचार और स्टार्टअप पिच प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पहले दिन आयोजित InnoHack 3.0 – IT Hackathon 2026 में विद्यार्थियों ने वास्तविक समस्याओं पर आधारित तकनीकी समाधान विकसित किए और अपने प्रोजेक्ट व प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय पाठक, एसोसिएट प्रोफेसर रहे। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके नवाचार व तकनीकी प्रयासों की सराहना की।

दूसरे दिन Startup Forge 1.0 में विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने स्टार्टअप आइडिया और बिजनेस पिच प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. गिरधर गोपाल, एसोसिएट प्रोफेसर और अनूप कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर मैनेजमेंट गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

InnoHack 3.0 में SWAYAM SETU विजेता

InnoHack 3.0 के परिणाम इस प्रकार रहे—

- Winner: SWAYAM SETU — टीम लीडर कृतिका गुप्ता

- 1st Runner-up: NEXUS — टीम लीडर आदित्य पॉल एवं टीम

- 2nd Runner-up: AROGYA WARRIOR — टीम लीडर दर्शना दुबे एवं टीम

- Best Idea Award: MAIL GUARDIAN — टीम लीडर खुशी खान एवं टीम

- Best Presentation Award: NAIN-X — टीम लीडर प्रिंस गुप्ता एवं टीम

Startup Forge 1.0 में AGRO MAT ने हासिल किया पहला स्थान

Startup Forge 1.0 में—

- Winner: AGRO MAT — टीम लीडर श्रेया चतुर्वेदी

- 1st Runner-up: INDUSTRIA — टीम लीडर श्रेयांश सेठ

- 2nd Runner-up: HACK SMITH — टीम लीडर विष्णु मिश्रा

- Best Startup Idea: TECH MATRIX — टीम लीडर आयुष गोंड

- Best Pitch Award: VOICE UNBOUND — टीम लीडर आर्यन कुमार रहे।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं विशेष श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को मिला नवाचार और उद्यमिता का मंच

दो दिवसीय आयोजन के सफल समापन पर कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य अतिथियों, मैनेजमेंट गेस्ट, प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, मेंटर्स, SPOC और आयोजन टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कॉलेज के अनुसार, आयोजन ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को तकनीकी समाधान और संभावित व्यावसायिक अवसरों में बदलने तथा नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का व्यावहारिक मंच प्रदान किया।

कार्यक्रम को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस और डॉ. भावना सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला। आयोजन के संचालन और समन्वय में विपुल तिवारी, मैनेजर तथा अभिजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।