वाराही घाट पर गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत, परिवार संग दर्शन को आया था वाराणसी
Mar 19, 2026, 10:37 IST
वाराणसी। दशाश्वमेध थानाक्षेत्र के मीरघाट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। गोरखपुर से अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए आए 14 वर्षीय किशोर की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षित चौधरी (14) पुत्र गणेश चौधरी, निवासी खुर्रमपुर, थाना राजघाट, गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्षित अपने परिजनों के साथ वाराणसी घूमने और गंगा स्नान के लिए आया था।
सुबह करीब 8:30 बजे वाराही घाट (मीरघाट) पर पूरा परिवार गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक हर्षित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह नदी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत NDRF, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे गंगा से बाहर निकाला गया।
गंभीर हालत में हर्षित को कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।