{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी कमिश्नरेट में तीन DCP के कार्यक्षेत्र बदले : विनीत भटनागर को अपराध की कमान, नीतू कात्यायन को साइबर अपराध की जिम्मेदारी

 

वाराणसी। कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तीन पुलिस उपायुक्तों (DCP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत नवागत आईपीएस अधिकारी विनीत भटनागर को पुलिस उपायुक्त अपराध/मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 विनीत भटनागर अब कमिश्नरेट में अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी के साथ मुख्यालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनके कार्यक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और उससे जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग प्रमुख रूप से शामिल होगी।

 वहीं, आईपीएस नीतू कात्यायन, जो अब तक प्रभारी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के साथ अपराध और नोडल-112 की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उन्हें अपराध के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वह प्रभारी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के साथ साइबर अपराध और नोडल-112 की जिम्मेदारी संभालेंगी।

 इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन/मुख्यालय आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उन्हें अब पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के साथ चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के इस प्रशासनिक फेरबदल को कमिश्नरेट की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और आगामी चुनाव संबंधी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।