पुरुषोत्तम मास में काशी में गूंजेगा ‘श्रीराम’ का नाम, 17 मई से महीनेभर चलेगा भव्य मानस कथा प्रेम यज्ञ
वाराणसी के पाण्डेयपुर स्थित ठाकुर जी की बगिया में 17 मई से 15 जून 2026 तक श्री रामचरित मानस मास परायण कथा प्रेम यज्ञ का भव्य आयोजन होगा। पुरुषोत्तम मास में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रीराम कथा, मानस रहस्य और भक्ति रस की अमृत वर्षा होगी।
वाराणसी: पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर एक माह तक आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। भगेलू साव स्मृति सेवा समिति और केसरवानी वैश्य नगर सभा, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ‘श्री रामचरित मानस मास परायण कथा प्रेम यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक ठाकुर जी की बगिया, सारंग तालाब चौराहा, पाण्डेयपुर में होगा।
आयोजन समिति के अनुसार पुरुषोत्तम मास के इस विशेष अवसर पर एक माह तक रामभक्ति, मानस पाठ और आध्यात्मिक प्रवचनों की रसधारा बहेगी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को श्रीरामचरित मानस के आदर्शों, भक्ति और जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
संजय प्रभु दास सुनाएंगे श्रीराम कथा
इस धार्मिक आयोजन के कथा व्यास परम पूज्य श्री संजय प्रभु दास जी होंगे, जो अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा, मानस रहस्य और भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रवचन सुनाएंगे। आयोजन समिति का कहना है कि कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे विवेक शंकर तिवारी
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष श्री विवेक शंकर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं आयोजन के मुख्य यजमान डॉ. अनिल कुमार गुप्ता होंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक बनेगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन, पारिवारिक मूल्यों और धर्म के महत्व से जुड़ी प्रेरणाएं दी जाएंगी।
आयोजन समिति में ये लोग निभा रहे जिम्मेदारी
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री गुलाब चंद केशरी, महामंत्री श्री राजेश केशरी और कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार केशरी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री मदन लाल केशरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आयोजक मंडल में डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. ए.के. सिंह, अवधेश गुप्ता, डॉ. बीरेंद्र केसरवानी, ई. भोला प्रसाद, सीताराम केशरी, मदन लाल केशरी, राज अजय चौधरी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद केशरी, विनय केशरी, संतोष केशरी, विजय केशरी और सीए विजय प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं। समिति ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस धार्मिक आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की है।