{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में ट्रैफिक अलर्ट: PM मोदी के दो दिवसीय दौरे के चलते कई रास्ते बंद, जानें किन रास्तों से करें सफर
 

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। 

यह डायवर्जन प्लान 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। 29 अप्रैल को भी पीएम के कार्यक्रम और प्रस्थान के दौरान अलग-अलग समय पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

28 अप्रैल को बसों के लिए डायवर्जन प्लान:

- प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर की ओर से आने वाली सभी बसें मोहनसराय अंडरपास होते हुए मुढ़ैला तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस कर दी जाएंगी।
- जौनपुर की ओर से आने वाली सभी बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक संचालित होंगी। इन्हें काशी कृषक इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा। रोडवेज और प्राइवेट बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- गाजीपुर, आजमगढ़ की ओर से आने वाली सभी बसें आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक आएंगी और वहीं से वापस कर दी जाएंगी।
- अमरा अखरी अंडरपास से कार्यक्रम में आने वाली बसों को छोड़कर अन्य सभी रोडवेज व प्राइवेट बसों को भिखारीपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- चांदपुर चौराहा से कार्यक्रम में आने वाली बसों को छोड़कर अन्य सभी बसों को लहरतारा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

अन्य चार पहिया एवं मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन:

- बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी गमन से 2 घंटे पहले भारी वाहनों को शहर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें थाना बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- भलेखा हनुमान मंदिर से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय सभी वाहनों को गिलट बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- मुढ़ैला तिराहा/चांदपुर चौराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- बऊलिया तिराहा से किसी भी वाहन को लहरतारा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मोहनसराय की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- लहरतारा चौराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें चांदपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- महमूरगंज ओवरब्रिज प्रारंभ स्थल से महमूरगंज की तरफ से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- भिखारीपुर तिराहा से किसी भी वाहन को बीएलडब्ल्यू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अमरा अखरी सुंदरपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- नरिया तिराहा और चितईपुर तिराहा से भिखारीपुर तिराहा की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें चितईपुर/नरिया की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सेंट्रल जेल तिराहा से फुलवरिया ओवरब्रिज और जेपी मेहता तिराहा की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें शिवपुर चुंगी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- भोजूबीर से सर्किट हाउस की तरफ, काली मंदिर चौराहा से पुलिस लाइन चौराहा की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

बरेका क्षेत्र में डायवर्जन:
- किसी भी वाहन को वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- सेंट्रल मार्केट तिराहा से वीवीआईपी रूट, बरेका मेन गेट और गेस्ट हाउस की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- अधिकारी महोदय तिराहा से गेस्ट हाउस की तरफ वाहनों को सूर्य सरोवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- डी-05 रेलवे क्रासिंग चौराहा से कुंदन तिराहा की तरफ वाहनों को एफसीआई गेट या नाथूपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- चेतना दिव्यांग विद्यालय तिराहा और इंटर कॉलेज चौराहा से कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

29 अप्रैल को डायवर्जन प्लान:
- बाबतपुर चौकी तिराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान से दो घंटे पहले भारी वाहनों और सभी रोडवेज-प्राइवेट बसों को शहर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बाबतपुर-हरहुआ चौराहा के बीच भारी वाहनों और बसों का संचालन हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर अंडरपास-थाना लोहता मार्ग से होगा। हरहुआ ओवरब्रिज पर इन वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- अमरा अखरी अंडरपास, हरहुआ रिंग रोड चौराहा, चांदपुर चौराहा और बऊलिया तिराहा से बसों एवं बड़े वाहनों को भिखारीपुर, फुलवरिया, गिलट बाजार आदि की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- पड़ाव चौराहा से राजघाट की तरफ मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह 6 से 10 बजे तक बंद रहेगा।

चार पहिया, आटो एवं ई-रिक्शा के लिए विशेष डायवर्जन:
- भलेखा हनुमान मंदिर, मुढ़ैला तिराहा, चांदपुर चौराहा, बऊलिया तिराहा, लहरतारा चौराहा, महमूरगंज, रथयात्रा चौराहा, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, काली माता मंदिर आदि कई महत्वपूर्ण चौराहों पर सख्त डायवर्जन लागू रहेगा।
- शहर के विभिन्न इलाकों जैसे गोदौलिया, सोनारपुरा, विश्वेश्वरगंज, मच्छोदरी, भदऊ चुंगी, लकड़ीमंडी, मलदहिया, पिशाचमोचन आदि में भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
- राजघाट पुल से सूजाबाद की तरफ मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह 10 बजे से बंद रहेगा।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें और डायवर्जन प्लान का पूर्ण रूप से पालन करें। यातायात पुलिस की टीम पूरे क्षेत्र में तैनात रहेगी।