वाराणसी के बनियापुर गांव में दो शव मिलने से सनसनी, सल्फास का पैकेट बरामद
Updated: Jun 4, 2026, 11:20 IST
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियापुर गांव में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का शव घर के एक कमरे के अंदर मिला, जिसके सिर से खून निकलने के निशान पाए गए हैं। वहीं दूसरा शव बाथरूम में बरामद हुआ। घटनास्थल से सल्फास का एक पैकेट भी मिला है।
मृतकों में से एक की पहचान अभिजीत गांगुली के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों व्यक्ति शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना पर चोलापुर पुलिस के साथ एसीपी, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।