यूपी BJP ने जारी की 5 नए जिलाध्यक्षों की सूची, वाराणसी के नए जिला अध्यक्ष होंगे राम शकल पटेल
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पांच नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी की है।
घोषित सूची में दो ओबीसी और एक दलित नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी की ओर से जारी सूची के अनुसार:
- अंबेडकर नगर– Dilip Dev Patel
- वाराणसी जिला – Ramsakal Patel
- चंदौली– Kashinath Singh
- गोरखपुर महानगर – Ramesh Prasad Gupta
- देवरिया – Kali Prasad
सामाजिक समीकरणों पर फोकस
नई सूची में दिलीप देव पटेल और रामसकल पटेल को ओबीसी वर्ग से प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि काली प्रसाद दलित समाज से आते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी आगामी चुनावों से पहले सभी वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की जा सकती है। बीजेपी नेतृत्व संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने और बूथ मैनेजमेंट मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहा है।