{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा कैशलेस इलाज, ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़कर हुआ 600 रुपये

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये के बजाय 600 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम वाराणसी के सर्किट हाउस में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया।

सरकार के इन फैसलों से प्रदेशभर के हजारों पीआरडी जवानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी, जबकि कैशलेस चिकित्सा योजना के जरिए स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पीआरडी जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों में भी पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं देते हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जवानों के कल्याण और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वाराणसी में आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, सेवापुरी विधायक के प्रतिनिधि अदिति पटेल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार समेत विभागीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रीना यादव, क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत विभागीय कर्मचारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय ने कि