{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Varanasi : 8 जून को राष्ट्र उदय पार्टी मनाएगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, देशभर से जुटेंगे सामाजिक व राजनीतिक संगठन

 

Varanasi : न्याय की प्रतीक पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती 8 जून को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन राष्ट्र उदय पार्टी के तत्वावधान में मेहंदीगंज राजा तालाब, रिंग रोड के पास आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामाजिक न्याय, एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की जाएगी।

न्याय की देवी को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ जयंती मनाना नहीं, बल्कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर के न्यायपूर्ण शासन और उनके आदर्शों को आज की पीढ़ी तक पहुंचाना है। वक्ताओं ने कहा कि अगर देश को सही दिशा में ले जाना है, तो हर वर्ग और समुदाय को न्याय दिलाना होगा, और इसके लिए हमें राजमाता अहिल्याबाई होलकर के विचारों को अपनाना होगा।

Varanasi : नेवादा वार्ड में मेयर ने किया मिनी नलकूप का शिलान्यास, 400 परिवारों को मिलेगा पेयजल लाभ

राष्ट्रीय स्तर के नेता होंगे शामिल

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि भाग लेगें, जिनमें प्रमुख हैं:

  • बाबू राम पाल – राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्र उदय पार्टी
  • अन्ना राव पाटिल – राष्ट्रीय अध्यक्ष, महा राष्ट्र विकास आघाड़ी
  • रामकुमार पाल – राष्ट्रीय अध्यक्ष, फाउंडेशन 64

विशिष्ट अतिथियों में :

  • एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव – राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान दल
  • रमेश निषाद – राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीर फूलन देवी जन संगठन
  • रामधनी बिंद – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय मानव समाज पार्टी

साथ ही राष्ट्र उदय पार्टी के प्रदेश व बाहरी राज्यों से आए प्रतिनिधि, वाराणसी और अन्य जनपदों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

सामाजिक समरसता का संदेश

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया जाएगा कि अगर समाज को सशक्त बनाना है, तो महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा करनी होगी। राजमाता अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद करते हुए, वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शासन को सेवा और न्याय का माध्यम बनाया और आज उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।