{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Varanasi: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी जेई को पूछताछ के लिए कैंट थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग में तैनात जेई सुखदेव रस्तोगी पर एक उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित उपभोक्ता ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर जेई के पास अनौला पहुंचा। जैसे ही जेई ने रुपये लिए, पहले से निगरानी कर रही एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

एंटी करप्शन अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। घटना ने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह