वाराणसी: मलदहिया में कृषि उपकरण गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का मालकर जलकर खाक
Mar 23, 2026, 11:28 IST
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया इलाके में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कृषि उपकरण के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय निवासी गोविंद के अनुसार, मलदहिया चौराहे के पास लाजपत नगर कॉलोनी गेट नंबर-3 के सामने स्थित इस गोदाम में प्लास्टिक के तिरपाल, पैकिंग सामग्री और लोहे के उपकरण रखे हुए थे। रात करीब 10 बजे अचानक आग की लपटें दिखीं, जिसके बाद तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी गई और पुलिस व फायर सर्विस को बुलाया गया।
सूचना मिलते ही सिगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। वहीं, चेतगंज फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
गोदाम के पास ही एक फर्नीचर का गोदाम होने के कारण आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
गोदाम मालिक सत्यनारायण दुबे ने बताया कि यह टीन शेड से बना गोदाम है, जिसमें लाखों रुपये का सामान रखा था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो सकता है, हालांकि सही आंकलन बाद में ही सामने आएगा।
फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।।