वाराणसी : युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, मेट्रिमोनियल साइट से हुई थी पहचान
Updated: Mar 10, 2026, 10:36 IST
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने बुलंदशहर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान
युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने विवाह के लिए अपनी जानकारी एक मेट्रिमोनियल साइट पर दर्ज की थी। इसी के माध्यम से सितंबर 2025 में बुलंदशहर के चांदपुर निवासी प्रणव ठाकुर से उसकी पहचान हुई।
युवती के अनुसार प्रणव ने खुद को रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बताया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
युवती का आरोप है कि सितंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच प्रणव कई बार वाराणसी आया। इस दौरान उसने शादी का वादा करते हुए कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार शुरुआत में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 25 जनवरी के बाद से युवक का व्यवहार अचानक बदल गया और उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।
शादी की बात पर मुकरा, दी धमकी
युवती का कहना है कि जब उसने युवक से शादी के बारे में पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने उसे जान से मारने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक खुद को रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए धौंस देता है और कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वाराणसी : युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, मेट्रिमोनियल साइट से हुई थी पहचान