{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी : थाना चेतगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, 24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद

 

Varanasi : पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना चेतगंज क्षेत्र में लकड़ी मंडी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल नंबर UP65BK7958 के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बैकुण्ठपुर, पोस्ट मंगारी, थाना फूलपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद बाइक थाना चेतगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026 से संबंधित है। इस मामले में 6 मई 2026 को अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने आरोपी को 7 मई 2026 की शाम करीब 7:45 बजे चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी तिराहे के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) और 137(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक रोहित कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सूरज कुमार शाह और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।