{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी : चौक पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, लाखों के गहनें बरामद

 

Varanasi : थाना चौक पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए पीली धातु और सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन और एडीसीपी काशी जोन के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने यह कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलिशान पुत्र आलम निवासी सप्तसागर, थाना कोतवाली, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसे 19 मई 2026 की रात करीब 10:50 बजे काशीपुरा चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया, जिसमें तीन जोड़ी पीली धातु के कान के झाले, एक जोड़ी बाली, एक नथिया, गले की चेन, एक हाफ सेट, दो जोड़ी पायल और सफेद धातु का एक टुकड़ा शामिल है।

पुलिस के मुताबिक 18 मई 2026 को पीड़ित ने थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से शाम करीब 8 बजे अज्ञात चोर आभूषण चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मुकदमा संख्या 82/2026 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। थाना चौक पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल भानू प्रताप और कांस्टेबल भोलू खरवार शामिल रहे।