वाराणसी : माइक्रोटेक कॉलेज के छात्रों का शानदार प्लेसमेंट, 20 को जॉब और 15 को IT इंटर्नशिप
Varanasi : मलदहिया स्थित माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटी कंपनी Prodesk IT में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के अवसर हासिल किए हैं। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस भर्ती अभियान में कुल 20 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट और 15 विद्यार्थियों का फुल स्टैक इंटर्न के रूप में चयन हुआ।
28 लाख रुपये तक का मिला पैकेज
कैंपस प्लेसमेंट में सर्वाधिक 28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर साधना भारद्वाज (MBA) का चयन Assistant Manager – Sales Operation पद पर हुआ।
इसके अलावा,
- एम.डी. उमर शाद अंसारी (BCA) का Software Developer पद पर 27.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ।
- सतीश कुमार (MCA) को Software Developer पद पर 26.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला।
- हिमेश सिंह (BBA) का चयन Assistant Manager – Sales Operation पद पर 26.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ हुआ।
वहीं, 16 विद्यार्थियों का Software Trainee पद पर 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन किया गया।
15 छात्रों को मिली फुल स्टैक इंटर्नशिप
प्लेसमेंट के साथ ही 15 विद्यार्थियों का Prodesk IT में Full Stack Intern के रूप में चयन हुआ। इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी तकनीकों पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
निदेशक ने दी शुभकामनाएं
संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी और व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी Prodesk IT के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर मिलते रहेंगे।
इनकी रही अहम भूमिका
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में जय मंगल सिंह, स्नेहा, बृज मोहन श्रीवास्तव, शिवानंद सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा, निलोत्पल और अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के महासचिव डॉ. नीरज राजहंस ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए, उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।