{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में गैस संकट पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर सरकार को घेरा

वाराणसी में गैस सिलेन्डर की भारी कमी और बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा महिला सभा ने शास्त्री घाट और कचहरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रीबू श्रीवास्तव ने सरकार को जुमलो वाली बताया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

 

वाराणसी: गैस सिलेन्डर की किल्लत और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) महिला सभा ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिलेन्डर और बर्तन लेकर शास्त्री घाट और कचहरी पर महिलाएं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं को सस्ती रसोई का सपना दिखाया था, लेकिन वास्तविकता में सिलेन्डर न तो सस्ता है और न ही आसानी से उपलब्ध। उन्होंने कहा, महिलाएं लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी होकर अपमान झेल रही हैं, जबकि सरकार झूठे वादों के सहारे जनता को भ्रमित कर रही है।

रीबू श्रीवास्तव ने कहा सरकार ने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर और सस्ता सिलेंडर देने का वादा किया था, पर आज महिलाएं ही लंबी लाइनों में लगकर सिलेंडर के लिए परेशाना है। ये सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है। 

महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने कहा कि वाराणसी की महिलाएं सिलेन्डर की कमी से भारी आक्रोशित हैं। घर-घर की रसोई बंद पड़ी है, लेकिन सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तत्काल गैस सिलेन्डर की कीमत कम नहीं हुई और उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई, तो महिला सभा आंदोलन को और तेज करेगी।