वाराणसी को मिला हाई-टेक एजुकेशन सेंटर, माइक्रोटेक के नए हेड ऑफिस का भव्य शुभारंभ
Varanasi : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति समर्पित माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कल यानी शनिवार (28 फरवरी 2026) अपने नए अत्याधुनिक हेड ऑफिस परिसर (4th Floor, Vinayak Plaza, Maldahiya, Varanasi) का भव्य उद्घाटन करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक समारोह में विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति रहेगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. टी. एन. सिंह (निदेशक, आईआईटी पटना) एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार झा (चांसलर, एनआईएएमटी, जीओआई, सेवानिवृत्त आईईएस) तथा डॉ. यू. एन. त्रिपाठी (क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू वाराणसी) पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन करेंगे। संस्थान के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में नए परिसर की स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब्स, एआई-सक्षम लर्निंग संसाधन और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
उद्घाटन के साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन भी होगा। विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और छात्रों को आकर्षक पैकेज ऑफर किए जाएंगे। अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने कहा कि माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करना है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार युवाओं के भविष्य के लिए सकारात्मक पहल कर रही है, उसी भावना के साथ माइक्रोटेक संस्था भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए तत्पर है।
परिसर भ्रमण और सांस्कृतिक स्वागत
अतिथियों के लिए परिसर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों में अतिथियों का स्वागत छात्रों और फैकल्टी सदस्यों द्वारा वाराणसी की सांस्कृतिक धरोहर एवं महादेव नगरी के थीम पर किया जाएगा। अतिथियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और घंटा-घड़ियाल बजाकर स्वागत होगा।
माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगामी सत्र से विभिन्न तकनीकी, प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान एवं वोकेशनल कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। संस्थान ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं समुदाय के साथ मिलकर भविष्य की शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाने का संकल्प दोहराया है।