{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी: गोदाम में छिपाकर रखी भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, कीमत 1.5-2 करोड़

 

वाराणसी। रोहनिया के भदवर बाइपास स्थित एक गोदाम में बुधवार को नारकोटिक्स विभाग लखनऊ और रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बराबरद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 1.5 से 2 करोड़ रुपये आँकी जा रही है।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली। अंदर प्रवेश करते ही पुलिस को पेंट की बाल्टियों के नीचे छिपाकर रखी हुई सैकड़ों पेटी कफ सिरप मिलीं। 

गोदाम के ऊपरी तल पर एक जिम संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि यह गोदाम किसी महिला प्रधान के पति का है। मौके पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग और एएनटीएफ (ANTI Narcotics Task Force) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जाँच कर रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है।