{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में ईशान सोनी को सम्मानजनक विदाई, लिपि नागयाच ने संभाली जिम्मेदारी

 

Varanasi : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी में सोमवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्थानांतरण के उपलक्ष्य में अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी।

समारोह में पुलिस आयुक्त ने डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के साथ किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इसी मौके पर नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई दिशा और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा समेत कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।