{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी: MLC चुनाव में मतदान के लिए मिलेगी छुट्टी, वेतन में नहीं होगी कटौती

 

वाराणसी। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में स्नातक मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव के दिन पात्र स्नातक मतदाताओं को मतदान करने के लिए अवकाश दिया जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदान के लिए छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के अर्जित अवकाश (Earned Leave) या आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) के खाते से छुट्टी नहीं काटी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित संस्थानों और प्रतिष्ठानों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कामकाज या छुट्टी को लेकर किसी तरह की परेशानी के कारण पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रह जाएं। मंडलायुक्त ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी पात्र स्नातक मतदाताओं से चुनाव के दिन अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील भी की है।