{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 
वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लालपुर स्थित देवा महाविद्यालय स्कूल के सामने सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में भाई हैं और चोलापुर क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना क्षेत्र के फैंटम दस्ता 53 के पुलिसकर्मियों ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवा महाविद्यालय के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिससे पुलिस को हादसे में शामिल ट्रैक्टर और चालक तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।