{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया लालपुर-पाण्डेयपुर थाने के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन 

 

वाराणसी I पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को लालपुर-पाण्डेयपुर स्थित नव-निर्मित थाना भवन का विधि-विधान के साथ फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने थाने के भवन का विस्तृत निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ शेष कार्य पूर्ण कराया जाए।

उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी सहित थाना प्रभारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस बल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।