वाराणसी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरुणा जोन के 11 सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस उपायुक्त (DCP) वरुणा जोन ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 11 उपनिरीक्षकों (SI) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन चौकियों को मिले नए प्रभारी
अनिल कुमार सिंह – चौकी प्रभारी तरना (थाना शिवपुर)
पवन कुमार – चौकी प्रभारी भदवर (थाना रोहनियां)
मो. परवेज – चौकी प्रभारी गंगापुर (थाना रोहनियां)
सुशील सिंह – चौकी प्रभारी कचहरी (थाना कैंट)
रोहित सिंह – चौकी प्रभारी फुलवरिया (थाना कैंट)
जितेंद्र पाल सिंह – चौकी प्रभारी चिरईगांव (थाना चौबेपुर)
दीक्षा पांडेय – चौकी प्रभारी आशापुर (थाना सारनाथ)
बलवंत कुमार – चौकी प्रभारी अर्दली बाजार (थाना कैंट)
योगेंद्र कुमार – चौकी प्रभारी मंडुवाडीह कस्बा (थाना मंडुवाडीह)
शैलेंद्र सिंह – चौकी प्रभारी सरायमोहना (थाना सारनाथ)
रामरूप – चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल अस्पताल चौकी (थाना कैंट)