{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी : विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 36.61 लाख की 3 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, शिवपुरवा में बनेगा सामुदायिक भवन

वाराणसी के शिवपुरवा क्षेत्र में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधायक निधि से 36.61 लाख रुपये की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सामुदायिक भवन, सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग निर्माण शामिल है। विधायक ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अपनी प्राथमिकता बताया।

 

वाराणसी: शिवपुरवा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गुरुवार को विधायक निधि योजना के तहत कुल 36.61 लाख रुपये की लागत वाली तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सामुदायिक स्थल पर भवन निर्माण के साथ सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग का काम शामिल है।

विधायक ने सबसे पहले शिवपुरवा स्थित चरखा मैदान के सामुदायिक स्थल पर भवन निर्माण का शिलान्यास किया। इसके बाद विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के तहत 3.70 लाख रुपये की लागत से राजन बिंद के आवास से भाई लाल बिंद के आवास तक सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई।

इसी क्रम में 10.60 लाख रुपये की लागत से भाई लाल बिंद के आवास से सूरज बिंद के आवास तक सीवर लाइन निर्माण कार्य कराया जाएगा।

क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में राजेश कुशवाहा, सुधीर जायसवाल, वेदप्रकाश मिश्रा, अशोक बिंद, विशाल सोनकर, राजू यादव, विजय, रतन, अटल, विकास, राजस्थानी, वीरेंद्र, बबलू कुमार और विक्की बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।