वाराणसी: सुबह टहलने निकले 65 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी सुरेंद्र यादव लापता, परिजनों ने लोगों से की ढूंढने में मदद की अपील
वाराणसी। शहर के लंका क्षेत्र से 65 वर्षीय सुरेंद्र यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र यादव सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र यादव रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उनकी लंबाई लगभग 5.6 फीट, रंग गोरा है। घर से निकलते समय उन्होंने हाफ नेकर और टी-शर्ट पहन रखी थी। उन्हें आखिरी बार लंका, वाराणसी क्षेत्र में लगे CCTV कैमरे में देखा गया है।
परिवार का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सुरेंद्र यादव कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिवार को इस नंबर पर-8840914889 कॅाल कर सूचना दें।
परिजनों ने लोगों से अधिक से अधिक इस सूचना को साझा करने की भी अपील की है, ताकि सुरेंद्र यादव का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।