{"vars":{"id": "130921:5012"}}

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! वाराणसी में 5-6 मई को ट्रैफिक प्लान पूरी तरह बदला, इन रूट्स पर एंट्री बैन

वाराणसी में 5 और 6 मई 2026 को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और डायवर्जन लागू रहेगा। जानिए किन रास्तों पर रोक और कौन से वैकल्पिक रूट अपनाने होंगे।

 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वीआईपी हस्तियों के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए वाराणसी में 5 और 6 मई 2026 को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। शहर में सुगम यातायात बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।

5 मई को ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

वीआईपी आगमन से पहले कई प्रमुख रूट्स पर प्रतिबंध लागू रहेंगे।

  • अमर उजाला तिराहा से भारी वाहनों को लहुराबीर और मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • विशेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों की एंट्री मैदागिन की तरफ बंद रहेगी, उन्हें गोलगड्डा की ओर भेजा जाएगा।
  • मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं होगी।
  • मलदहिया चौराहा से लहुराबीर और जयसिंह चौराहा की तरफ ट्रैफिक पूरी तरह डायवर्ट रहेगा।
  • पिशाचमोचन और चेतगंज क्षेत्र में भी लहुराबीर की ओर वाहनों पर रोक रहेगी।
  • गोदौलिया से मैदागिन की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

 6 मई को भी बदले रहेंगे रूट

दूसरे दिन भी शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

  • जेपी मेहता से भोजूबीर की ओर वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा, इन्हें सेंट्रल जेल तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
  • गिलट बाजार और सिंधौरा अंडरपास से सब्जी मंडी और भोजूबीर की ओर रूट बंद रहेगा।
  • महावीर मंदिर चौराहा से सब्जी मंडी की ओर वाहनों पर रोक रहेगी, डायवर्जन पांडेयपुर और अर्दली बाजार की ओर किया जाएगा।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू की गई है। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।

जरूरी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।