वाराणसी: CM के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और रोक
वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात रोक और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार वीवीआईपी मूवमेंट से तीन घंटे और दो घंटे पहले कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह या आंशिक रूप से रोक दिया जाएगा तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
1. अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 03 घंटे पूर्व टेम्पो ट्रैवलर, बसें व अन्य बड़े वाहन लहुराबीर और मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे, इन्हें लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
2. विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 02 घंटे पूर्व चार पहिया वाहन मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे, इन्हें गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
3. राजघाट पुल (शुजाबाद की ओर) से मालवाहक वाहनों का संचालन वीवीआईपी आगमन से 03 घंटे पूर्व बंद रहेगा।
4. मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
5. गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
6. मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, इन्हें अंध्रापुल व मलदहिया चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
7. लहुराबीर चौराहा से मैदागिन की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा, इन्हें मलदहिया चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
8. जंगमबाड़ी से चार पहिया व दो पहिया वाहन गोदौलिया की ओर नहीं जा सकेंगे।
9. भोजूबीर तिराहा से जेपी मेहता तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा, इन्हें अर्दली बाजार की तरफ भेजा जाएगा।
10. जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा, इन्हें सेंट्रल जेल तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
11. कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा, इन्हें अंबेडकर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
12. भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा से चौकाघाट के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी मूवमेंट से 02 घंटे पूर्व बंद रहेगा।
13. लहुराबीर से मैदागिन के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन 02 घंटे पूर्व बंद रहेगा।
14. पुलिस लाइन से चौकाघाट तथा लहुराबीर से विशेश्वरगंज के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
15. भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा और जेपी मेहता तिराहा के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी मूवमेंट से 02 घंटे पूर्व बंद रहेगा।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें, साथ ही अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।