Varanasi: कच्ची दीवार गिरने से भैठौली गांव में 2 सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Varanasi: वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठौली गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई धान की नर्सरी लेकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Varanasi के भैठौली गांव निवासी संतोष कुमार के दो बेटे आदित्य गौतम (18) और अंकित गौतम (16) बुधवार सुबह बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। वे धान की नर्सरी लगाने निकले थे। घर से करीब 300 मीटर दूर ही दिलीप कुमार के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार का हाल बेहाल:
आदित्य इंटरमीडिएट Varanasi का छात्र था जबकि अंकित हाईस्कूल में पढ़ता था। दोनों चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। छोटे भाइयों में मोनू (9) और अंश (6) हैं, जबकि बहन का नाम आनंदी है। पिता संतोष कुमार नदेसर में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद मां नीलम देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने किया पंचनामा:
सूचना पर चोलापुर (Varanasi) पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।