वाराणसी: कार की टक्कर से महिला हुई घायल, गुस्साई भीड़ ने कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला
Apr 27, 2026, 09:30 IST
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद हिंसा भड़क गई। कार की टक्कर से महिला के घायल होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि भीड़ ने युवक को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
फैक्ट्री से लौट रहे थे कारोबारी
जानकारी के मुताबिक घमहापुर निवासी मनीष सिंह इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चलाते थे। रविवार देर रात वह फैक्ट्री से कार से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में अचानक बिंदू सिंह नाम की महिला उनकी कार के सामने आ गई। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मनीष सिंह तुरंत कार से उतरकर बाहर आए।
भीड़ ने कर दिया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भीड़ ने कारोबारी पर हमला कर दिया। पहले लात-घूंसों से मारपीट की गई, फिर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद हमलावर घायल महिला को अस्पताल लेकर चले गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने महिला के परिजनों समेत 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।