{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Varanasi: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म "अजय" ने भरा जोश, कार्यकर्ताओं ने संघर्ष से ली प्रेरणा

 

Varanasi: त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी के जिला व मंडल इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिगरा के आई.पी. मॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म “अजय” का सामूहिक अवलोकन किया। फिल्म के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर से लेकर जनसेवा तक के संघर्षमय जीवन को पर्दे पर देखकर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कई कार्यकर्ता भावुक भी हुए।

फिल्म देखने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के Varanasi मंडल प्रभारी व वीडीए सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने कहा, “यह फिल्म हर युवा को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। योगी जी का त्याग, संघर्ष और सेवा भाव हम सभी के लिए अनुकरणीय है।” संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म ने संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को संभव करने का स्पष्ट संदेश दिया।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के नि. उपाध्यक्ष संजीव सिंह, कुंवर शुभम सिंह, अभिषेक गौतम, Varanasi महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, विनय चौरसिया, रुद्र पाण्डेय, नीतीश राय, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, उमेश सिंह, गप्पू सिंह, कार्यसमिति सदस्य विकास जैन, संतोष खरवार, सोनू बाबा सहित 12 Varanasi मंडल इकाई के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। करणी सेना और क्षत्रिय सेना के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।