{"vars":{"id": "130921:5012"}}

मैथ ओलंपियाड में चमके वाराणसी के कुमार श्रेय, प्रदेश में 28वीं और देश में 41वीं रैंक हासिल
 

 

वाराणसी। कमिश्नरेट ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में वाराणसी के होनहार छात्र कुमार श्रेय श्रीवास्तव को मैथ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। श्रेय ने बनारस में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर 28वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 41वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

अपनी सफलता का श्रेय कुमार श्रेय ने अपने पिता आशीष श्रीवास्तव और माता गरिमा श्रीवास्तव को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सामान्य तरीके से तैयारी की थी और अभिभावकों के मार्गदर्शन से आत्मविश्वास हासिल कर परीक्षा दी, जिसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिला।

सम्मान समारोह के दौरान श्रेय के माता-पिता भी काफी उत्साहित और भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटे ने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कुमार श्रेय की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।