{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति बने जिला टॉपर, स्कूल में खुशी का माहौल
 

 

वाराणसी I उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम जारी होते ही वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के 10 वीं के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने जिले में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

रिजल्ट आने के बाद कॉलेज में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव पहले से ही सूर्यदीप प्रजापति को अपने कार्यालय में बैठाए हुए थे, क्योंकि उन्हें छात्र की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था।

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ और सूर्यदीप के टॉपर बनने की पुष्टि हुई, प्रधानाचार्य भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। खुशी के इस मौके पर उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) भोलेंद्र प्रताप सिंह को फोन कर सूचना दी और भावुक होकर कॉलेज आने का आग्रह किया।